ब्रेकिंग
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल

सासाराम में गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग, 150 बीघा फसल जलकर राख

सासाराम के करगहर क्षेत्र में बिजली के तार से निकली चिंगारी से गेहूं के खेतों में आग लग गई। रेहारी से समहुता तक फैली आग में 150 बीघा से ज्यादा फसल जल गई।

बिहार न्यूज
आग का कहर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SASARAM: सासाराम से एक बड़ी खबर सामने आई है। करगहर थाना क्षेत्र के रेहारी और समहुता गांव में गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिजली के तार से निकली चिंगारी के कारण आग भड़की, जो देखते ही देखते फैल गई।


आग रेहारी से फैलते हुए समहुता तक पहुंच गई, जिससे करीब डेढ़ सौ बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तेज गर्मी और लू जैसी हवाओं के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।


घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आसपास के कई गांवों के लोग भी मौके पर जुट गए और आग बुझाने में सहयोग किया। डेढ़ सौ बीघा में लगी गेहूं की फसल में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।  

टैग्स