ब्रेकिंग
AK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतAK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीत

लोन नहीं चुकाने पर फाइनेंस कंपनी ने जब्त कर लिया पिकअप वैन, सदमा नहीं बर्दाश्त कर सका ड्राइवर, उठा लिया बड़ा कदम

सासाराम के नगर थाना क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लोन पर ली गई पिकअप वैन जब्त होने के बाद वह तनाव में था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: लोन नहीं चुका पाने के चलते फाइनेंस कंपनी ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया। यह सदमा सासाराम के रहने वाले एक शख्स को बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने ऐसा कदम उठा लिया कि परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। पूरे इलाके में मातम का माहौल है।


दरअसल पिकअप वैन जब्त कर लिये जाने के बाद तनाव में आकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के बॉलिया रोड की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गयी। 


मृतक की पहचान 40 वर्षीय कन्हैया प्रसाद के रूप में हुई है। जो सासाराम में किराये के मकान में रहता था। पेशे से वह ड्राइवर था। 20 साल से वह ट्रक चलाया करता था। लेकिन हाल ही में उसने लोन पर एक पिकअप वैन निकाला था। जिसका किस्त नहीं भरने के कारण फाइनेंस कंपनी ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया। जिसके बाद से वह भारी तनाव में रहने लगा। 


मृतक कन्हैया प्रसाद मूल रूप से वैशाली जिला के रहने वाले थे। पिकअप जब्त होने का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सका और मंगलवार की सुबह कमरे में बंद होकर गले में फांसी लगाकर कन्हैया ने खुदकुशी कर ली। जब कमरे से किसी तरह की आवाज नहीं सुनाई दी तब बेटे और बेटी कमरे में गये तो सामने के दृश्य को देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। फिर उनके चीख चीख कर रोने की आवाज सुनने के बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हुए। लोग भी इस दृश्य को देखकर दंग रह गये।


इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटक रहे शव को नीचे उतारा। जिसके बाद पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि कन्हैया तीन बेटे और एक बेटी का पिता था। पिता की मौत से बेटे और बेटी सहित पूरा परिवार काफी सदमें में है। सभी का रो-रोकर बुरा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नगर थाना पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुट गयी है।   


टैग्स