ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सासाराम: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, अब तक नहीं हुई पहचान

SASARAM: सासाराम रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना सासाराम स्टेशन के आरा गुमटी के पास हुई। मृतक मां-बेटी की

सासाराम: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, अब तक नहीं हुई पहचान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना सासाराम स्टेशन के आरा गुमटी के पास हुई। मृतक मां-बेटी की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पर पहुंची आरपीएफ आगे की कार्रवाई में जुटी है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरा गुमटी के पास से गुजर रही मां-बेटी ट्रेन की चपेट में आ गयी। जिससे मां की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि बेटी की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई। घटना की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।


दोनों मां-बेटी की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल और थैला बरामद किया है लेकिन स्क्रीन लॉक होने की वजह से मोबाइल ओपेन नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन किसी ने भी मां-बेटी की पहचान नहीं की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता