ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री ने दिया बच्चे को जन्म, ट्रेन में ही शुरू हुई थी प्रसव पीड़ा

Bihar News: सासाराम रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री ने बेटे को जन्म दिया। ट्रेन में शुरू हुई प्रसव पीड़ा के बाद महिला को स्टेशन पर उतारा गया जहां रेलवे कर्मचारियों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया।

Bihar News
स्टेशन पर गूंजी किलकारी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: आनंद विहार से पुरी जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (18428) में एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी, जिसके बाद सासाराम रेलवे स्टेशन पर महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान रेल प्रशासन, आरपीएफ और स्वास्थ्य कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी राहत प्रदान की।


घटना कोच संख्या S-6 की है, जहां नीलू कुमारी, जो कानपुर से गया के लिए यात्रा कर रही थीं, को अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई। यात्री द्वारा सूचना दिए जाने के बाद रेल प्रशासन और RPF हरकत में आ गए। सासाराम स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस और स्वास्थ्यकर्मियों की व्यवस्था कर दी गई थी।


जैसे ही ट्रेन सासाराम स्टेशन पर रुकी, महिला को ट्रेन से नीचे उतारा गया, लेकिन प्रसव शुरू हो चुका था। इसी दौरान रेलवे की महिला सफाईकर्मी और अन्य महिला स्टाफ ने मोर्चा संभाला, और आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने स्थानीय स्वास्थ्यकर्मियों को बुला लिया। 


अंततः स्टेशन पर ही महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ और एक स्वस्थ बेटे का जन्म हुआ। बाद में नीलू कुमारी को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी रवि कुमार की पत्नी हैं और अपने पिता के साथ जहानाबाद जा रही थीं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता