ब्रेकिंग
‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत

Bihar News: सासाराम में बालू माफिया का तांडव, ड्यूटी पर तैनात सिपाही को ट्रैक्टर से रौंदा; हालत गंभीर

Bihar News: सासाराम में नो-एंट्री के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को रोकना ट्रैफिक सिपाही को भारी पड़ गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ड्यूटी पर तैनात जवान को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस आरोपी...

Bihar News: सासाराम में बालू माफिया का तांडव, ड्यूटी पर तैनात सिपाही को ट्रैक्टर से रौंदा; हालत गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सासाराम में एक बार फिर बालू माफियाओं का खौफनाक चेहरा सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र में नो-एंट्री के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को रोकना एक ट्रैफिक जवान को भारी पड़ गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।


जानकारी के अनुसार घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के एसपी जैन कॉलेज मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि नो-एंट्री के बावजूद एक बालू लदा ट्रैक्टर शहर की ओर प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही मुकेश कुमार ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की। लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज गति से ट्रैक्टर बढ़ा दिया और सिपाही को रौंदते हुए फरार होने का प्रयास किया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर का पिछला चक्का सिपाही मुकेश कुमार के शरीर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल जवान को संभाला।


स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल सिपाही को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। फिलहाल जवान की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। ट्रैफिक डीएसपी Amarkant ने बताया कि फिलहाल प्राथमिकता घायल जवान की जान बचाना है। उन्होंने कहा कि आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए ट्रैक्टर को पकड़ लिया, हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। लोगों का कहना है कि जिले में बालू माफियाओं का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और वे कानून को खुली चुनौती दे रहे हैं।