ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

सासाराम में बेलगाम थार ने 4 को कुचला, महिला की मौके पर ही मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को किया जाम

सासाराम के काराकाट में अनियंत्रित थार ने चार लोगों को कुचल दिया। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। वो धान की रोपनी कर घर लौट रही थी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर जमकर हंगामा मचाया।

Bihar
सड़क-जाम-हंगामा
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: बिहार में थार का कहर जारी है। पटना के बख्तियारपुर के चांद गांव के पास ओवरब्रिज पर एक थार गाड़ी ने बाइक सवार को ऐसी टक्कर मारी कि एक की मौके पर मौत हो गयी जबकि दूसरा पुल के नीचे फेंका गया था। आज थार रोहतास के सासाराम में कहर बनकर टूटा है। यहां खेत में रोपनी कर घर लौट रही महिला को बेलगाम थार ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गयी। वही तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये। 


मृतका की पहचान हृदयानंद पंडित की पत्नी इंदु देवी के रूप में हुई है जबकि घायलों की पहचान सलीमुद्दीन, सलीम और पवन के रूप से हुई है। घटना सासाराम के काराकाट थाना क्षेत्र स्थित जमुना पेट्रोल पंप के पास की है। घटना रविवार की देर शाम की है। जब अनियंत्रित थार ने चार लोगों को कुचल दिया।


इस घटना में एक महिला किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को आनन-फानन में गोरारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया। घटना से गुस्साए लोगों ने डेहरी-बिक्रमगज सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लोगों का शांत कराने में लगी है।