ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार का कहर ! बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर,मौके पर एक की मौत

BIHAR NEWS : सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया के पास एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य युवक घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी

सड़क हादसा
सड़क हादसा
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। 


जानकारी के मुताबिक, सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया के पास एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य युवक घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,घटना कि जानकारी नजदीकी थाने कि पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद अब पुलिस की टीम मामले की तहकीकात में लग गई है। 


इस घटना में मृतक की पहचान नरेश पासवान केनार कला गांव निवासी के रूप में हुई है। यह एक बाइक पर सवार होकर दो युवक मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान धान लदा हुआ ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। जिसके कारण बाइक सवार नरेश पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।


इधर,पुलिस इस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज के माध्यम से यह जानने में लगी हुई है कि इस घटना में ट्रक ड्राइवर की गलती किस तरह से थी और घटना के बाद वह किस तरफ फरार हुआ है। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही इस मामले में एक्शन लेगी।