ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

सासाराम में कैदी की मौत पर बवाल: परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

सासाराम मंडल कारा में कैदी अमरजीत यादव की मौत के बाद परिजनों ने पोस्ट ऑफिस चौराहा जाम कर दिया। भीम आर्मी समेत संगठनों ने जेल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की।

बिहार न्यूज
जेल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम मंडल कारा में बंद एक कैदी की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। मृतक कैदी की पहचान तिलौथू निवासी अमरजीत यादव के रूप में हुई है। घटना के विरोध में परिजनों और अन्य लोगों ने सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


जानकारी के अनुसार, अमरजीत यादव को करीब दो दिन पहले शराब से जुड़े एक मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे सासाराम मंडल कारा भेजा गया था। जेल में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया।


बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज के दौरान अमरजीत यादव की मौत हो गई। कैदी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पोस्ट ऑफिस चौराहा पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।


जेल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद भीम आर्मी समेत अन्य संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कैदी की मौत के मामले में जेल प्रशासन की भूमिका की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।


सड़क जाम होने के कारण पोस्ट ऑफिस चौराहा पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। कैदी की मौत के पूरे मामले की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता