ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सासाराम में पैर फिसलने से नहर में डूबीं 4 छात्राएं, बेतिया में नदी में डूबने से वृद्ध की मौत

SASARAM/BETTIAH: सासाराम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब नहर में पैर धोने के दौरान 4 छात्राएं डूब गयी और पानी के तेज बहाव में बह गयी। चारों छात्राओं का पता नहीं चल पाया है। ग्

सासाराम में पैर फिसलने से नहर में डूबीं 4 छात्राएं, बेतिया में नदी में डूबने से वृद्ध की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM/BETTIAH: सासाराम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब नहर में पैर धोने के दौरान 4 छात्राएं डूब गयी और पानी के तेज बहाव में बह गयी। चारों छात्राओं का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण चारों की तलाश में जुटे है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही बेतिया में भी नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। पैर फिसलने से वृद्ध नदी में गिरा था। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


सबसे पहले बात सहरसा की करते हैं जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुंआ नहर पुल के पास पैर धोने के दौरान स्कूल की 4 छात्राएं नहर में डूब गईं। चारों छात्राएं धुंआ गांव की ही रहने वाली हैं। बताया जाता है कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद चारों अपने घर लौट रहे थे तभी चप्पल में लगे कीचड़ को धोने के लिए नहर में गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से चारों गहरे नहर में गिर गयी।


डूबने वाली छात्राओं में दो छात्रा धुंआ गांव निवासी मुन्ना यादव की बेटी 12 वर्षीय विपाशा और 14 वर्षीया बिट्टू कुमारी है। वही तीसरी छात्रा पूर्णवासी यादव की 13 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी है जबकि चौथी छात्रा धनजी यादव की 12 वर्षीय बेटी रिमझिम कुमारी है। सभी सातवीं और आठवीं की छात्राएं हैं। नहर के पास से सभी का चप्पल बरामद किया गया है। लेकिन बच्चियों की बरामदगी अभी नहीं हो पाई है। स्थानीय गोताखोर नहर में डूबी छात्राओं की तलाश में जुटी है।


वही दूसरी घटना बेतिया की है। जहां एक बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान बलथर थाना क्षेत्र अंर्तगत अवशानपुर गांव निवासी शंकर पासवान के रूप में हुई है। नदी से शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची बलथर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेतिया GMCH भेजा। 


परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 4 बजे के करीब नदी किनारे अपने खेत को देखने निकले थे। इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण नदी में जा गिरे। काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह ग्रामीणों की मदद से जब छानबीन की गई। तब शंकर पासवान का शव नदी के पास से बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। सासाराम में पैर फिसलने से नहर में डूबीं 4 छात्राएं, बेतिया में नदी में डूबने से वृद्ध की मौतसासाराम में पैर फिसलने से नहर में डूबीं 4 छात्राएं, बेतिया में नदी में डूबने से वृद्ध की मौत

सासाराम में पैर फिसलने से नहर में डूबीं 4 छात्राएं, बेतिया में नदी में डूबने से वृद्ध की मौत