ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

सासाराम में हिंसा की घटना के बाद DEO ने दिया निर्देश, 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कोचिंग

SASARAM: बिहार के रोहतास जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां हिंसा के बाद सभी सरकार और प्राइवेट स्कूलों को 4 अप्रैल तक के लिए बंद किया गया है। साथ ही कोचिंग संस्थानों को

सासाराम में हिंसा की घटना के बाद DEO ने दिया निर्देश,  4 अप्रैल तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कोचिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: बिहार के रोहतास जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां हिंसा के बाद सभी सरकार और प्राइवेट स्कूलों को 4 अप्रैल तक के लिए बंद किया गया है। साथ ही कोचिंग संस्थानों को भी बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसे लेकर पत्र जारी किया है। 


हिंसा की घटना को देखते हुए 4 अप्रैल तक जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय, मदरसा, संस्कृति सहित सभी निजी विद्यालय और सभी कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। 05 अप्रैल से पूर्व निर्धारित समय से स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का संचालन होगा। 


गौरतलब है कि बिहार के 4 जिले रोहतास, नालंदा, भागलपुर और गया में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार को हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनात कर दी गई है। नालंदा, सासाराम और गया में अभी तक 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सासाराम में हिंसा के दौरान कुछ घरों को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी। 


फिलहाल सासाराम में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। सासाराम में 18 लोगों की गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 अप्रैल को सासाराम आने वाले थे। सासाराम में उनकी सभा थी जिसे हिंसा की घटना को देखते हुए पार्टी ने रद्द कर दिया है। अमित शाह आज देर शाम पटना पहुंचे जहां बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। 02 अप्रैल को अमित शाह नवादा जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। भारी संख्या में पुलिस बलों को लगाया गया है।


सासाराम में हिंसा की घटना के बाद DEO ने दिया निर्देश,  4 अप्रैल तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कोचिंग

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता