ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

सासाराम में एक महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म, परिवार में खुशी का माहौल

ROHTAS: सासाराम सदर अस्पताल में एक महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया। बड़ी बात यह है कि तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। बच्चे के जन्म के बाद पूरे अस्पताल में खुशी की लहर दौड़ गई। चाइल्

सासाराम में एक महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म, परिवार में खुशी का माहौल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: सासाराम सदर अस्पताल में एक महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया। बड़ी बात यह है कि तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। बच्चे के जन्म के बाद पूरे अस्पताल में खुशी की लहर दौड़ गई। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. विवेक प्रभात ने सासाराम के तकिया मोहल्ले के रहने वाले ज्वाला सिंह की पत्नी अंजली सिंह का प्रसव कराया। 


बता दें कि तीन बच्चों में दो लड़का और एक लड़की है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। डॉ. विवेक प्रभात ने बताया कि ऑपरेशन के बाद इन तीनों बच्चों का जन्म हुआ है। मां को फिलहाल गहन चिकित्सा केंद्र में रखा गया है। जबकि तीनों बच्चों की देखरेख एसएनसीयू में की जा रही है। फिलहाल जच्चा बच्चा सभी की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है।


एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खुशि परिवार के लोगों में साफ झलक रही है। लोग एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। लोगों का कहना है कि सावन के पावन मौसम में घर में तीन बच्चे आएं है। यह बहुत खुशी की बात है। तीनों बच्चों में एक बेटी और दो बेटा है। बच्चों के पिता भी काफी खुश हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता