ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

सासाराम में सड़क हादसे में 8 साल के बच्चे की मौत, बक्सर से आया था ननिहाल

SASARAM : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां सड़क हादसे में 8 साल के एक मासूम की मौत हो गई है. मौत की खबर मिलते ही बच्चे के परिजनों में चीख-चीत्कार मची हुई ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां सड़क हादसे में 8 साल के एक मासूम की मौत हो गई है. मौत की खबर मिलते ही बच्चे के परिजनों में चीख-चीत्कार मची हुई है. बताया जा रहा है कि बच्चा बक्सर जिले से अपने ननिहाल आया था. जहां सड़क हादसे में उसकी जान चली गई. 


घटना रोहतास जिले के कोचस थाना इलाके की है. जहां हरनाथपुर गांव में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चा अजित कुमार बक्सर जिले के राजपुर थाना के सखुआना गांव का रहने वाला था. कुछ ही दिन पहले वह अपने नानी के घर आया हुआ था. देर शाम एक रोड एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई. 


बच्चे की मौत की खबर मिलते ही उसके ननिहाल और बक्सर स्थित उसके अपने घर पर मातम छा गया. मासूम को खोने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. बच्चे की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता