ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सासाराम में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, लकवाग्रस्त होने के बाद हुए थे पॉजिटिव

SASARAM: कोरोना से मौत की खबर सासाराम से आई है। जहां सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीज की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी है। बिहार मे

सासाराम में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, लकवाग्रस्त होने के बाद हुए थे पॉजिटिव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: कोरोना से मौत की खबर सासाराम से आई है। जहां सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीज की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी है।  


बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पिछले दिनों की तुलना कुछ कम है। सरकारी आंकड़ों की यदि बात की जाए तो पिछले चौबीस घंटे में बिहार में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। आज बिहार में 3475 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं वही पटना में 745 नए केसेज मिले हैं। वही मौत का आंकड़ा भी कम हो गया है। कोरोना से मौत की खबर सासाराम से आई है। जहां सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीज की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी है।  


बताया जाता है कि 68 वर्षीय रामबचन सिंह लकवा ग्रस्त थे। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के संक्रमण में आने से वे ज्यादा बीमार हो गए थे। जिसके बाद उन्हें डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद सासाराम के आइसोलेशन वार्ड में  उनका इलाज चल रहा था। 


सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. भगवान सिंह ने बताया कि सेहत बिगड़ने के बाद मरीज के परिजनों को बताया गया था कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाए लेकिन मरीज के परिजनों ने इनकार कर दिया और आज इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित रामबचन सिंह की मौत हो गई।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता