ब्रेकिंग
शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट✦पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले बिहार के दो युवक गिरफ्तार, रिटायर्ड सेना जवान भी शामिल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट✦पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले बिहार के दो युवक गिरफ्तार, रिटायर्ड सेना जवान भी शामिल

सासाराम जेल में बंद कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया था भर्ती

Bihar News: सासाराम मंडल कारा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां इलाज के दौरान एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और अस्पताल में हड़कंप मच गया है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला...

सासाराम जेल में बंद कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया था भर्ती
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सासाराम जिले के मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद जेल प्रशासन और अस्पताल में हड़कंप मच गया। मृतक कैदी की पहचान 40 वर्षीय मिथिलेश भुइया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोहतास थाना क्षेत्र का रहने वाला था और हाल ही में उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।


जानकारी के मुताबिक मिथिलेश भुइया को दो दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे सासाराम मंडल कारा में रखा गया था। लेकिन जेल पहुंचने के कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। शुरुआत में जेल प्रशासन की ओर से प्राथमिक इलाज कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे तुरंत सासाराम सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया।


अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी भी की थी, लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।


इस मामले में सासाराम सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि मृतक कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। साथ ही उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। डॉक्टर के अनुसार कैदी की हालत काफी खराब थी और लगातार उसकी निगरानी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि मरीज को रेफर करने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।


इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। वहीं पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कैदी की तबीयत अचानक कैसे बिगड़ी, हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वह पहले से कई बीमारियों से जूझ रहा था।