ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

सासाराम में पिता ने बेटे पर चलाई गोली, जमीन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष; आरोपी गिरफ्तार

सासाराम के बड्डी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर पिता ने बेटे को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया है। घायल युवक वाराणसी रेफर।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

सासाराम:  बिहार के सासाराम से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने ही बेटे को गोली मार दी। घटना बड्डी थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव की है। घायल युवक आनंद कुमार को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता भूपेंद्र सिंह उर्फ भूपू सिंह ने परिवार की एक जमीन को गिरवी रख दिया था। जब इस बात की जानकारी घर के अन्य सदस्यों को हुई तो परिवार में विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान पिता और पुत्र के बीच कहासुनी बढ़ गई।


विवाद के दौरान भूपू सिंह ने अपनी बंदूक निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी। गोली के छर्रे लगने से आनंद कुमार घायल हो गया। उसके पेट और पैर में कई छर्रे लगे हैं। घटना के बाद आरोपी पिता खेत की ओर भागने लगा।


सूचना मिलते ही बड्डी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी भूपेंद्र सिंह को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद कर लिया है।


वहीं, घायल आनंद कुमार की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। सासाराम सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर चिकित्सा के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता