ब्रेकिंग
डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज

सासाराम में भाकपा माले का समाहरणालय घेराव, अभियान बसेरा-2 में जमीन आवंटन में गड़बड़ी का आरोप

सासाराम में भाकपा माले ने समाहरणालय का घेराव कर अभियान बसेरा-2 में गरीबों को जमीन देने में गड़बड़ी का आरोप लगाया। पर्चाधारियों को कब्जा दिलाने की मांग की।

बिहार न्यूज
5 डिसमिल जमीन की जगह मिला मात्र 1 डिसमिल जमीन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: सासाराम में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने आज समाहरणालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के मुख्य गेट को बंद कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने अभियान बसेरा-2 के तहत गरीबों को जमीन देने में गड़बड़ी का आरोप लगाया।


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहले जिन गरीबों को पर्चा के माध्यम से जमीन आवंटित की गई है, उन्हें निर्धारित 5 डिसमिल जमीन की जगह मात्र 1 डिसमिल जमीन दी जा रही है। वहीं, पर्चाधारियों को उनकी जमीन पर अब तक कब्जा नहीं दिलाया जा रहा है।


भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर दबंग लोग गरीबों की जमीन पर कब्जा कर बैठे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन से लगातार शिकायत के बावजूद पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सासाराम के एडीएम पर भी कई गंभीर आरोप लगाए और मामले में कार्रवाई की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता