ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

सबसे पहले भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेंगे चिराग, बोले- नीतीश के 7 निश्चय योजना में बहुत करप्शन

ROHTAS : बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. अपने चुनावी संबोधन में चिराग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

सबसे पहले भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेंगे चिराग, बोले- नीतीश के 7 निश्चय योजना में बहुत करप्शन
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS :  बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. अपने चुनावी संबोधन में चिराग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट 7 निश्चय योजना पर लगातार ऊँगली उठा रहे हैं. चिराग 7 निश्चय योजना में भ्रष्टाचार का दावा कर रहे हैं.


शनिवार को सासाराम में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने चुनावी जनसभा की. सासाराम विधानसभा क्षेत्र के तकिया बाजार के मैदान में उन्होंने लोजपा प्रत्याशी रामेश्वर चौरसिया के लिए वोट मांगा.  चिराग पासवान ने अपनी चुनावी सभा में सीएम नीतीश कुमार पर सीधा हमला किया और कहा कि यह सरकार नल जल योजना में भ्रष्टाचार करती है.


चिराग ने कहा कि गांव की सड़कें पक्की नहीं हो सकी और नहीं हर घर तक नल का जल पहुंच सका.  उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो तमाम योजनाओं में भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजा जाएगा.


उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि उनके पिता कहा करते थे कि शेर का बच्चा डरता नहीं है और उन्हें किसी से डर नहीं लगता. उन्होंने दावा किया कि आने वाले 18 दिनों के बाद बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के सहयोग से सरकार बनेगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता