ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

रोहतास: नहाने के दौरान सोन नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ROHTAS: पडुरी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सोन नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बचाने की काफी कोश

रोहतास: नहाने के दौरान सोन नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: पडुरी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सोन नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में मातम का माहौल है। 


बताया जाता है कि दोनों बच्चों का नाम प्रियांशु और तनुज था जिनकी उम्र 13 साल थी। दोनों 8वीं कक्षा के छात्र था। घर में बिना किसी को बताए दोनों नहाने के लिए सोन नदी पहुंचा था। जहां नदी में डूबते इन बच्चों को देख ग्रामीणों ने बचाने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। और दोनों की सोन नदी में डूबने से मौत हो गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी नासरीगंज थाने को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव को सोन नदी से बाहर निकाला। 


घटना की सूचना के बाद दोनों बच्चों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही उनका रो-रो कर बुरा हाल है। वही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों ने बताया कि घर में किसी को भी दोनों बच्चों ने यह नहीं बताया था कि वह सोन नदी में नहाने जा रहा है। दोनों घर से कब निकले इसका पता घरवालों को नहीं चल सका और यह बड़ी घटना हो गयी।