Bihar News: रोहतास के दावथ प्रखंड के डेढ़गांव में स्थित जगदयाल सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय के स्मार्ट क्लास में भोजपुरी के जाति सूची गाना बजाकर बच्चों को नाचते वीडियो वायरल हुआ है। यह वायरल वीडियो मंगलवार की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।
बताया जाता है कि प्लस टू उच्च विद्यालय डेढ़गांव के स्मार्ट क्लास के अंदर का यह वीडियो है। जिसमें स्मार्ट क्लास में मौजूद 14 बच्चे चिन्हित किए गए हैं, जो भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के एक जाति सूचक भोजपुरी गीत(अहिरे के चलल बा.. अहिरे के चली..) पर नाच रहे हैं।
विद्यालय के प्राचार्य लाल बहादुर सिंह यादव को शिक्षा विभाग के अधिकारी द्वारा जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। वायरल वीडियो में भोजपुरी के कलाकार खेसारी लाल यादव का एक जाति विशेष को चिन्हित करते हुए गाया गया भोजपुरी गीत प्रसारित की जा रही है तथा उसमें बच्चे नाच गा रहे हैं। यह वायरल वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है।
बता दें कि बच्चों को इंटरनेट की दुनिया से अवगत कराने तथा उनके प्रतिभा कुशल को विकसित करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने लाखों रुपए खर्च कर स्मार्ट क्लास बनाया गया। लेकिन आप देख सकते हैं कि किस प्रकार स्मार्ट क्लास में जाति सूचक भोजपुरी का अभद्र गीत बजाया जा रहा है।
इस वायरल वीडियो को लेकर रोहतास जिला के डीएम दीपक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही जांच की टीम गठित कर दी गई है। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षा पॉलिसी के तहत जो निर्देश है उसके अनुसार जो छात्र डांस कर रहे हैं उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।





