ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

रोहतास: NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में कुर्सियां खाली देख भड़कीं जेडीयू सांसद लवली आनंद, कार्यक्रम छोड़कर चली गईं

"रोहतास के नोखा में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन दौरान जेडीयू सांसद लवली आनंद नाराज हो गईं जब उन्होंने खाली कुर्सियां देखीं। कार्यकर्ताओं के भोजन पर जाने से नाराज होकर वह मंच से भड़क गईं और कार्यक्रम छोड़कर चली गईं।"

बिहार
खाली कुर्सियां देख भड़कीं जेडीयू सांसद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: रोहतास के नोखा में शनिवार को एनडीए का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया लेकिन कुर्सियां खाली देखकर शिवहर की जेडीयू सांसद लवली आनंद भड़क गई। उन्होंने मंच से ही कार्यकर्ताओं को खरी खोटी सुनाने लगी। बिना भाषण दिए ही लवली आनंद कार्यक्रम छोड़कर चली गई।


 बता दें कि एनडीए का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को 11:30 बजे से शुरू हो हुआ। कार्यक्रम खत्म होते-होते 4 बज गए। तब तक सभी वक्ता अपनी-अपनी बातें रख रहे थे। मुख्य अतिथि होने के कारण सांसद लवली आनंद को सबसे अंत में बोलना था। इसी बीच कार्यकर्ताओं के लिए पंडाल के एक छोर पर भोजन शुरू कर दिया गया। ऐसे में लगभग सभी कार्यकर्ता पंडाल में कुर्सियां छोड़कर भोजन करने चले गए। 


ऐसे में जब कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के रूप में जेडीयू सांसद लवली आनंद मंच पर लोगों को संबोधित करने पहुंची तो करीब तमाम कुर्सियां खाली देखकर वह नाराज हो गई। इसके लिए वह मंच से ही कार्यकर्ताओं को खरी खोटी सुनाने लगी। कहने लगी कि कई महत्वपूर्ण कार्य छोड़कर वह यहां पहुंची है और यहां के कुव्यवस्था के कारण सारी कुर्सियां खाली है। उन्होंने बताया कि नोखा में पहले भी कई बड़ी-बड़ी सभाएं कर चुकी है। लेकिन यह स्थिति देखकर उन्हें काफी मायूसी हुई है। बाद में पूछने पर उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी कार्यकर्ता एकजुट है। 


एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कुर्सियां खाली देखकर आयोजक पर नाराज हुईं लवली आनंद ने मंच से कहा कि हम लोग को बुलाते हैं। कुर्सियां खाली पड़ी हुई है और बीच में आप खाना का प्रायोजन भी रख देते हैं। खाना आप खिला देते उसके बाद ही आप कार्यक्रम रखते। मैं माफी चाहती हूं। अगर हम लोग यहां आते हैं तो बहुत सारा काम छोड़कर आते हैं। आप या तो खाना पहले खिला देते उसके बाद ही कार्यक्रम रखते। आप 11:00 बजे सभी को बुलाते हैं आप खाना खिलाने के बाद मीटिंग रखिये 2:00 बजे ही शुरू कीजिए। कार्यक्रम का समय सीमा निर्धारित कीजिए।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता