ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी के महज 7 दिन बाद नई नवेली दुल्हन प्रेमी संग फरार, बॉयफ्रेंड को बुलाया और..

Bihar News: रोहतास में शादी के 7 दिन बाद नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 7 दिन बाद नई नवेली दुल्हन अपने पति और ससुराल वालों को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला दिनारा प्रखंड के भानस थाना क्षेत्र के एक गांव का है।


जानकारी के अनुसार, 1 मई को हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी बड़े धूमधाम से संपन्न हुई थी। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य चल रहा था और परिवार में नई बहू के आने की खुशी का माहौल था। लेकिन शादी के एक सप्ताह बाद ही पूरी कहानी बदल गई।


आरोप है कि दुल्हन ने पहले अपने प्रेमी को फोन कर ससुराल बुलाया और जैसे ही वह बाइक लेकर पहुंचा, वह सात जन्मों के वादे को भूलकर उसके साथ फरार हो गई। घटना के बाद पीड़ित पति ने भानस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। आरोप यह भी लगाया गया कि दुल्हन अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी भी लेकर चली गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए भानस थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। थानाध्यक्ष विजय बैठा के नेतृत्व में तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर छापेमारी कर दुल्हन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस ने दोनों को बरामद करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जहां अदालत में बयान के बाद उन्हें जेल भेजा गया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग नई दुल्हन के इस कदम से हैरान हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता