ब्रेकिंग
Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?

रोहतास के 50वें जिलाधिकारी: दीपक कुमार मिश्रा बने DM, किया पदभार ग्रहण

2019 बैच के IAS अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने रोहतास के 50वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराना और सरकारी योजनाओं को लाभुकों तक पहुंचाना अपनी प्राथमिकता बताया।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: रोहतास जिले को नया जिलाधिकारी (DM) मिल गया है। 2019 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने सोमवार को रोहतास के नए डीएम के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान जिलाधिकारी उदिता सिंह ने जिला समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में उन्हें औपचारिक रूप से पदभार सौंपा। इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


बता दें कि दीपक कुमार मिश्रा मूल रूप से सिवान जिले के निवासी हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की है। एक जिलाधिकारी के रूप में यह उनकी पहली पोस्टिंग है। इससे पहले वे बिहार शरीफ नगर निकाय के आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। वहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव के पद से स्थानांतरित होकर वे रोहतास के 50वें जिलाधिकारी बने हैं।


पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थापित जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता 26 जून को होने वाले मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। इसके बाद सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता