ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

रोहतास में ठनका गिरने से 3 लोगों की मौत, 3 घायल

SASARAM: रोहतास के शिवसागर के अलग-अलग गांवों में वज्रपात से 3 लोगों की रविवार को दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में एक महिला भी शामिल हैं। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हु

रोहतास में ठनका गिरने से 3 लोगों की मौत, 3 घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के शिवसागर के अलग-अलग गांवों में वज्रपात से 3 लोगों की रविवार को दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में एक महिला भी शामिल हैं। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गौरतलब है कि शनिवार को शिवसागर थाना क्षेत्र में 2 बच्चों की वज्रपात से मौत हो गयी थी वही दो लोग घायल हुए थे। पिछले 24 घंटे के भीतर शिवसागर मेंं अबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। मृतकों में ज्यादात्तर बच्चे शामिल हैं। 

रोहतास में बारिश के दौरान ठनका गिरने से आज तीन लोगों की मौत हो गयी। पहली घटना शिवसागर के सिंघमपूरा का है जहां 55 वर्षीय सुरेश सिंह की मौत हो गयी। वही आलमपुर गांव में मवेशी चराने के दौरान 14 वर्षीय बिट्टू वज्रपात की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। जबकि तीसरी घटना भी शिवसागर के सिकंदरपुर गांव में हुई जहां 18 साल की संगीता की मौत धान की रोपनी के दौरान हो गई।


इस दौरान तीन अन्य महिलाएं भी बुरी तरह झुलस गई है। जिसमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज सासाराम सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा है। 44 वर्षीय लालपरी देवी और पिंकी कुमारी की स्थिति फिलहाल ठीक है। जबकि नगलातो देवी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। सभी मृतकों को जिला प्रशासन की ओर से मुआवजे की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि कल भी वज्रपात से शिवसागर थाना क्षेत्र में ही 2 बच्चों की मौत हुई थी वही दो अन्य घायल हो गए थे। पिछले 24 घंटे में शिवसागर में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता