ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

रोहतास में पुलिस वाले चरा रहे बकरी, कभी चारा तो कभी घास खिला रहे जवान

ROHTAS: रोहतास जिले में पुलिस वाले 5 बकरियों से परेशान हो चुके हैं। इन बकरियों को चराना अब उनकी ड्यूटी में शामिल हो गया है। मामला रोहतास जिले के कोचस इलाके का है। दरअसल, पुलिस की ट

रोहतास में पुलिस वाले चरा रहे बकरी, कभी चारा तो कभी घास खिला रहे जवान
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास जिले में पुलिस वाले 5 बकरियों से परेशान हो चुके हैं। इन बकरियों को चराना अब उनकी ड्यूटी में शामिल हो गया है। मामला रोहतास जिले के कोचस इलाके का है। दरअसल, पुलिस की टीम जब गश्ती पर निकली थी तब 5 लावारिस बकरियां मिलीं। उनके मालिक का अता-पता नह चल पाया तो पुलिस सभी बकरियों को थाने ले आई। 




मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ गश्ती के दौरान कोचस थाना के सासाराम-चौथा पथ पर पुल के पास 5 लावारिस बकरियां मिली।  पुलिस ने काफी कोशिश की कि इन बकरियों को उनके मालिक तक पहुंचा दिया जाए लेकिन मालिक का पता नहीं चल पाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस पांचो बकरियों को पुलिस कोचस थाने ले आई। 




पांचों बकरियां पिछले दो दिनों से कोचस थाने में बंधी है। पुलिस वालों को बकरियों के सेवा में लगा दिया गया है, लेकिन अब उनकी परेशानी बढ़ चुकी है। इससे पल्ला झाड़ने के लिए पुलिस ने जांच तेज़ कर दी है और बकरियों के मालिक को तलाश रही है। 


टैग्स