ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR NEWS : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, दुकानदारों का सड़क जाम से प्रदर्शन; मचा हडकंप

बड़हरी बाजार में ज्वेलरी दुकान में लाखों रुपए के आभूषण चोरी। दुकानदारों ने सड़क जाम किया। पुलिस ने डॉग स्क्वाड और तकनीकी अनुसंधान शुरू किया।

BIHAR NEWS : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, दुकानदारों का सड़क जाम से प्रदर्शन; मचा हडकंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : रोहतास जिले के बड़हरी थाना क्षेत्र के बड़हरी बाजार में एक ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लगभग आधा दर्जन चोर चोरी को अंजाम देने के बाद आसानी से मौके से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरी के दौरान चोर लाखों रुपए के आभूषण ले उड़े।


इस मामले से दुकानदारों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बाजार में घंटों सड़क जाम कर दुकानदारों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे सासाराम एसडीपीओ-2 कुमार वैभव ने तुरंत स्थिति को संभाला और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। हालांकि, बड़हरी बाजार में यह चोरी पहली बार नहीं हुई है। हाल ही में दो से तीन बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके कारण लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी और असंतोष बढ़ गया है।


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड की मदद लेने के साथ ही तकनीकी अनुसंधान शुरू कर दिया है। जांच टीम सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों की मांग है कि ऐसी घटनाओं पर रोक के लिए पुलिस और प्रशासन को और सख्ती बरतनी चाहिए, ताकि भविष्य में चोरी जैसी वारदातों से बचा जा सके।


स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं से बाजार की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं और प्रशासन को जल्द ही ठोस कदम उठाना चाहिए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने न केवल दुकानदारों बल्कि पूरे बड़हरी बाजार के लोगों में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है।