ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

लालू के फिर से राजद अध्यक्ष बनने पर PK ने कसा तंज, कहा..RJD लालू परिवार की पार्टी है, इसका नेता या तो वो खुद होंगे या उनका बेटा

पीके ने कहा कि जब किसी ने लालू से पूछा कि आपने राबड़ी देवी को सीएम क्यों बनाया? तो कहने लगे कि मैं अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री नहीं बनाऊंगा तो क्या तुम्हारी पत्नी को बनाऊंगा? इससे उनकी सोच का पता चलता है, उन्हें सिर्फ अपने परिवार की चिंता है।

bihar
लालू परिवार पर निशाना
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वे रोहतास के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने करगहर प्रखंड स्थित जगजीवन राम स्टेडियम में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया। 


जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर तंज कसते हुए कहा कि राजद लालू जी के परिवार की पार्टी है। चाहे वो इसके अध्यक्ष हों या उनके परिवार का कोई सदस्य। उन्होंने कहा कि जब किसी ने लालू जी से पूछा कि आपने राबड़ी देवी जी को मुख्यमंत्री क्यों बनाया तो उन्होंने कहा कि अगर मैं अपनी पत्नी को सीएम नहीं बनाऊंगा तो क्या तुम्हारी पत्नी को सीएम बनाऊंगा। इससे उनकी सोच का पता चलता है कि उन्हें सिर्फ अपने परिवार और अपने बच्चों की चिंता है।


इसके साथ ही उन्होंने उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी ने मुंगेर की एक सभा में कहा था कि मोदी को इसी जमीन में गाड़ देंगे। और आज जब भाजपा ने उनके बेटे को उप-मुख्यमंत्री बना दिया है तो वे उसी मोदी के चरण वंदना कर रहे हैं। इसलिए इन लोगों की बातों पर भरोसा नहीं रह गया है। सम्राट चौधरी कुछ समय पहले तक अपना मुरैठा बांधकर रखते थे और कहते थे कि जब तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटते तब तक वे अपना मुरैठा नहीं खोलेंगे। लेकिन क्या हुआ, नीतीश कुमार ने उनसे उनका मुरैठा भी खुलवा दिया और अब वे नीतीश का गुणगान कर रहे हैं।

 लालू के फिर से राजद अध्यक्ष बनने पर PK ने कसा तंज, कहा..RJD लालू परिवार की पार्टी है, इसका नेता या तो वो खुद होंगे या उनका बेटा


 लालू के फिर से राजद अध्यक्ष बनने पर PK ने कसा तंज, कहा..RJD लालू परिवार की पार्टी है, इसका नेता या तो वो खुद होंगे या उनका बेटा