ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Pawan Singh: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की कोर्ट में हुई पेशी, जानिए.. क्या हैं आरोप?

Pawan Singh: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में रोहतास के बिक्रमगंज कोर्ट में पेशी हुई। लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार में नियम उल्लंघन के पांच मामलों में से एक में उन्हें जमानत मिली है।

Pawan Singh
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pawan Singh: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह की आज एक मामले में बिहार की कोर्ट में पेशी हुई। पवन सिंह शुक्रवार को रोहतास के बिक्रमगंज कोर्ट पहुंचे और अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा। यह मामला लोकसभा चुनाव से जुड़ा है।


दरअसल, पवन सिंह ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट में हाजिरी लगाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उन पर विभिन्न थानों में कई केस दर्ज हुए थे। चुनाव प्रचार के दौरान उनके काफिले में नियम से कहीं अधिक गाड़ियां थी। जिस मामले में उन पर केस दर्ज हुआ था हालांकि उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। 


ऐसे में अभिनेता पवन सिंह आज एक बार फिर बिक्रमगंज के कोर्ट में पेश होने पहुंचे। इस दौरान उनको देखने तथा सेल्फी लेने के लिए लोगों की भी उमड़ पड़ी। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने काराकाट सीट से चुनाव लड़ा था। उनके खिलाफ पर आचार संहिता के कुल पांच केस दर्ज हैं। जिसमें से एक मामले में आज उन्हें जमानत भी मिली है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता