ब्रेकिंग
बिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइन

BIHAR CRIME : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! एग्जाम हॉल में नकल नहीं कराने पर मैट्रिक छात्र की गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप

BIHAR CRIME : सासाराम में मैट्रिक परीक्षा के दौरान सवाल के जवाब की नकल नहीं करने देने पर एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

BIHAR CRIME
गोली मारकर हत्या
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रही है। जहां सासाराम में मैट्रिक परीक्षा के दौरान सवाल के जवाब की नकल नहीं करने देने पर एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, दसवीं बोर्ड यानी मैट्रिक परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में जवाब की नकल नहीं कराने के विवाद में बाहर निकलने पर एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।  इसके बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। मृत छात्र की पहचान डेहरी मुफसिल थाना के शंभू बिगहा गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। इस घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले कि तहकीकात में लग गई है।


बताया जा रहा है कि, मैट्रिक परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में जवाब की नकल नहीं कराने के विवाद में बाहर निकलने पर एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसको लेकर परीक्षा केंद्र के बाहर आरोपी छात्रों का समूह पहले से उस लड़के का इंतजार कर रहा था जिसने परीक्षा के दौरान पेज नहीं दिखाया। उसके आते ही आरोपी छात्रों के समूह ने गोलियां चला दी जिसमें एक छात्र की मौत हो गई है। गोलीबारी में एक और छात्र के हाथ में गोली लगी है जिसका इलाज चल रहा है। रोहतास जिले के धौडांड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम जीटी रोड पर गोलीबारी की ये वारदात हुई है। 


इधर, इस मामले में  रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि गोली चलाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ चल रही है। मृतक और आरोपी मैट्रिक के परीक्षार्थी हैं जिनका सेंटर संत अन्ना स्कूल में है। बुधवार को परीक्षा के दौरान नकल नहीं कराने को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद रास्ते में घात लगाकर इंतजार कर रहे लड़कों के समूह ने अमित के वहां तक आते ही गोलियां चला दी। इसमें अमित की पीठ में जबकि संजीत के हाथ में गोली लगी। घायल हालत में अमित और संजीत को नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अमित ने दम तोड़ दिया जबकि संजीत का इलाज चल रहा है।