ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

बिहार : लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने वालों को मिली सज़ा, पुलिस ने बीच सड़क पर कराया ‘मेंढक डांस’

SASARAM : बिहार में कोरोना महामारी को लेकर सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन लगा दिया है. ऐसे में जरूरी गाइडलाइन्स भी जारी की गई हैं. इतना ही नहीं लोग नियमों का अच्छी तरह पालन करें इसके लि

बिहार : लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने वालों को मिली सज़ा, पुलिस ने बीच सड़क पर कराया ‘मेंढक डांस’
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : बिहार में कोरोना महामारी को लेकर सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन लगा दिया है. ऐसे में जरूरी गाइडलाइन्स भी जारी की गई हैं. इतना ही नहीं लोग नियमों का अच्छी तरह पालन करें इसके लिए सड़कों पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है. जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उन्हें सबक सिखाने के लिए पुलिस नए-नए हथकंडे भी अपना रही है. एक ऐसा ही वीडियो सासाराम जिले से सामने आया है जहां पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों से बीच सड़क पर ‘मेंढक डांस’ करवाया.


मामला नगर थाना के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर का है जहां पुलिसकर्मियों ने एक ऑटो को रोका. ऑटो में 12 यात्री सवार थे और सभी युवा थे. पूछताछ में पता चला कि यह लोग बेवजह सड़क पर तफरी करने निकले हुए हैं. एक साथ एक ऑटो में 12 यात्रियों को देखकर पुलिसकर्मी जब इन लोगों से सवाल जवाब करने लगे, तो यह लोग कोई माकूल जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद पुलिस कर्मियों ने इन लोगों से 'मेंढक-डांस' करवाया. सभी को सड़क पर मेंढक की तरह उछलने की सजा दे डाली.


मेंढक डांस की सजा पूरी होने के बाद पुलिस ने इनलोगों को लॉकडाउन का पालन करने की शपथ दिलाई. इसके बाद लोगों को वहां से जाने दिया. पुलिस का कहना है कि लोगों से बार-बार अपील की जा रही है वे हर हालत में लॉकडाउन का पालन करें लेकिन लोग मान नहीं रहे. वे बेवजह सड़कों पर निकल जाते हैं. सरकार ने कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया है. नियम नहीं मानने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.