ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

कोई गरीब नहीं रहेगा भूखा; पुलिस वाले करा रहे भोजन, अकलियत समाज बांट रहा खाना

SASARAM : पूरे देश में लॉकडाउन के बीच कई तस्वीरें सामने आ रही जिसमें लोग गरीबों को खाना खिलाकर पुण्य बटोर रहे हैं।देश के हर कोने से लोग अपने-अपने इलाकों में आस-पास के गरीबों क

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

SASARAM : पूरे देश में लॉकडाउन के बीच कई तस्वीरें सामने आ रही जिसमें लोग गरीबों को खाना खिलाकर पुण्य बटोर रहे हैं।देश के हर कोने से लोग अपने-अपने इलाकों में आस-पास के गरीबों को भोजन करा रहे हैं। सासाराम में भी रेल पुलिस के जवान लोगों को खाना खिला रहे हैं तो अकलियत समाज दिनरात खाने के पैकेट तैयार कर गरीबों के बीच बांट रहा है।


सासाराम में अकलियत समाज के युवाओं ने आपसी सहयोग से पैसे इकट्ठा कर लॉक डाउन में गरीबों की मदद पहुंचा रहे हैं। खासकर अल्पसंख्यक और दलित बस्तियों में जाकर उन्हें राशन तथा अन्य सामान उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके लिए युवाओं ने एक कोष बनाया है। जिसमें सभी लोग अपने सामर्थ्य से कुछ न कुछ दान करते हैं, और उन्हीं पैसों से चावल,आटा, आलू, नमक, दाल,दवाइयां आदि खरीद कर उसका एक पैकेट बनाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। जीएम अंसारी बताते हैं कि  अचानक हुए लॉक डाउन से कई घरों में 21 दिनों तक चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में वे लोग फिलहाल इतना सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं, जिससे घर में कोई भूखा ना रह जाए।


इधऱ सासाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवान रोज गरीबों को भोजन करवा रहे हैं। यह सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा है। आरपीएफ के जवानों द्वारा अपने स्तर से बैरक में खाना बनाया जा रहा है तथा जो भी असहाय, गरीब, भूखे स्टेशन के आसपास या स्टेशन परिसर में पहुंच जाते हैं। उन्हें भरपेट खाना खिलाया जाता है।आरपीएफ इंस्पेक्टर बताते हैं कि मुसीबत की इस घड़ी में रेलवे लोगों की मदद कर रही है। आरपीएफ जवान गरीबों को भोजन करा रहे हैं।


वहीं सरकार की गाइडलाइन के बाद कोरोना वायरस से निपटने के लिए पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। डेहरी के इंद्रपुरी में चकन्हा पंचायत में मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों का बारी-बारी से स्वास्थ्य जांच किया गया। वही इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के उपाय भी बताए गए। पंचायत की मुखिया पूनम देवी ने लोगों के बीच मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण किया। 




टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता