ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

JDU सांसद महाबली सिंह ने एनडीए में अनबन से किया इनकार, मीडिया को खटास पैदा करने के लिए बताया जिम्मेदार

ROHTAS: काराकाट से जेडीयू सांसद महाबली सिंह ने मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली है. जेडीयू सांसद ने कहा है कि मीडिया बेवजह एनडीए में खटास पैदा करने की कोशिश कर रही है जबकि बीजेपी और जेडीयू में किसी तरह

FirstBihar
Rajnish Singh
1 मिनट

ROHTAS: काराकाट से जेडीयू सांसद महाबली सिंह ने मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली है. जेडीयू सांसद ने कहा है कि मीडिया बेवजह एनडीए में खटास पैदा करने की कोशिश कर रही है जबकि बीजेपी और जेडीयू में किसी तरह की कोई अनबन नहीं है. उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट है और बिहार में मजबूती से सरकार चला रही है.

रोहतास के डिहरी भवन में कुशवाहा भवन स्थापना दिवस समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनावों में बीजेपी और जेडीयू ने सूबे की 40 सीटों में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी उसी तरह आगामी उपचुनावों में एनडीए गठबंधन पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

महाबली सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार इस गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभाएंगे और एनडीए की झोली में रिकॉर्ड सीटें  आएंगी.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता