ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

खिड़की तोड़कर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश, सफल नहीं हुए तो लगा दी आग, लाखों का नुकसान

SASARAM: खबर बिहार के सासाराम से हैं। जहां शिवसागर थाना क्षेत्र के मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में बीते रात भीषण आग लग गई। इस दौरान चोरी की भी वारदात को अंजाम दिया गया। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैं

खिड़की तोड़कर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश, सफल नहीं हुए तो लगा दी आग, लाखों का नुकसान
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SASARAM: खबर बिहार के सासाराम से हैं। जहां शिवसागर थाना क्षेत्र के मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में बीते रात भीषण आग लग गई। इस दौरान चोरी की भी वारदात को अंजाम दिया गया। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के पीछे का खिड़की का ग्रिल भी उखारा हुआ मिला है तथा मौके से एक माचिस भी बरामद हुई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि असफल होने के कारण चोरों ने बैंक में आग लगा दिया। 


बैंक के प्रबंधक मणिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि उनके शाखा में आग लग गई है। जिसके बाद भागे भागे पहुंचे हैं। दमकल की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। साथ ही DVR भी गायब है। कैश गायब होने के संबंध में जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


 बता दे कि शिवसागर का ग्रामीण बैंक राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट ही स्थित है। सूचना मिलते ही शिवसागर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। वही नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता