ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

BIHAR CRIME : दिवाली और छठ कि छुट्टी में घर आए फौजी पर जानलेवा हमला, मारपीट के दौरान शराबियों ने चाकू गोदा

ROHTAS : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर पिछले कुछ दिनों से आपराधिक मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। लगातार आपराधिक मामले से पुलिस प्रसाशन म

BIHAR CRIME : दिवाली और छठ कि छुट्टी में घर आए फौजी पर जानलेवा हमला, मारपीट के दौरान शराबियों ने चाकू गोदा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHTAS : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर पिछले कुछ दिनों से आपराधिक मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। लगातार आपराधिक मामले से पुलिस प्रसाशन में चिंता का भाव नजर आ रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आया है। जहां एक फौजी के ऊपर चाक़ू से ताबरतोड़ हमले किए गए हैं। 


मिली जानकारी के मुताबिक,  रोहतास जिला के डेहरी के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपूताना मोहल्ले में एक फौजी देव कुमार सिंह को चाकू मार दी गई। जिससे वह घायल हो गए। घायल फौजी देव कुमार सिंह को इलाज के लिए डेहरी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल जवान पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में पोस्टेड हैं। 


बताया जा रहा है कि, फौजी छठ और दिवाली की छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। इस बीच इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। वारदात के बारे में बताया जाता है कि गांव में मोहल्ले के कुछ लड़के पिछले कई दिनों से हुड़दंग कर रहे थे। यह लोग शराब पीकर राह चलते लोगों को परेशान कर रहे थे। जिसका दो-तीन दिन पहले इन्होंने विरोध किया था। अब वह  बाजार से खरीदारी का लौट रहे थे तो उनके साथ पहले मारपीट की गई। इस दौरान उन्हें चाकू मार कर घायल भी कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस तहकीकात कर रही है।