ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सिपाही से राइफल लेकर DGP करने लगे ताबड़तोड़ फायरिंग, अचानक हैरान रह गए पुलिस अफसर, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो

ROHTAS : ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग कंपटीशन की तैयारियां जोरो पर हैं. एक हफ्ते बाद रोहतास जिले के डेहरी में इस कंपटीशन का आयोजन होने वाला है. बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय आज कार

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग कंपटीशन की तैयारियां जोरो पर हैं. एक हफ्ते बाद रोहतास जिले के डेहरी में इस कंपटीशन का आयोजन होने वाला है. बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय आज कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे. जहां उन्होंने खुद भी शूटिंग में हाथ आजमाया. INSAS राइफल से डीजीपी ने ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग की. 


डीजीपी के इस हुनर को शायद ही किसी ने देखा होगा. डीजीपी ने 5 राउंड की फायरिंग में 3 गोलियां निशाने पर साधी जबकि 2 गोली टारगेट से चूक गई. बता दें कि इसी महीने 10 फ़रवरी को रोहतास के के डेहरी में 'ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग कंपटीशन' होने वाला है. आज इस कंपटीशन की तैयारी का जायजा लेने खुद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे पहुंचे थे.




निरिक्षण के दौरान डीजीपी के अलावा कई बड़े पुलिस अफसर भी मौजूद थे. उन्होंने ने भी डीजीपी के इस कौशल को देखा. इतने में एक अधिकारी यह कह बैठे कि "अभी भी (डीजीपी साहब के) हड्डी में ताकत है." बता दें कि 'ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग कंपटीशन' में 30 से अधिक पुलिस टीमें हिस्सा लेने वाली हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता