ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

डेहरी में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए तोड़े गए घर

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंग्रेजी शासनकाल में जब नहर की खुदाई कराई जा रही थी, उस समय उनके पूर्वज मजदूरी करने आए थे और उसी दौरान यहां बस गए थे। लोगों का आरोप है कि जिन परिवारों को अंग्रेजों के दौर में बसाया गया था, आज उजाड़ा जा रहा है।

बिहार
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास जिले के डेहरी शहर में गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। इस दौरान प्रशासन का बुलडोजर चला और कई घरों को तोड़ दिया गया। कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने मौके से खदेड़ दिया। पूरे अभियान के दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


प्रशासन के अनुसार, डेहरी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए करीब 15 डिसमिल जमीन की आवश्यकता है। जिस स्थान को इसके लिए चिन्हित किया गया है, वहां कई वर्षों से लोग रह रहे थे और कई लोगों ने पक्के मकान भी बना लिए थे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत सभी निर्माणों को ध्वस्त किया गया।


वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अंग्रेजी शासनकाल में जब नहर की खुदाई कराई जा रही थी, उस समय उनके पूर्वज मजदूरी करने आए थे और उसी दौरान यहां बस गए थे। लोगों का आरोप है कि जिन परिवारों को अंग्रेजों के दौर में बसाया गया था, आज उन्हीं परिवारों को उजाड़ा जा रहा है।


दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह जमीन वर्षों से अतिक्रमित थी। यहां करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा, जिससे शहर के गंदे पानी को साफ कर नदी में छोड़ा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए यह परियोजना जरूरी है, इसलिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

डेहरी में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए तोड़े गए घरडेहरी में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए तोड़े गए घरडेहरी में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए तोड़े गए घरडेहरी में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए तोड़े गए घरडेहरी में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए तोड़े गए घरडेहरी में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए तोड़े गए घरडेहरी में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए तोड़े गए घरडेहरी में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए तोड़े गए घर

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता