ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

कोरोना से फेमस भोजपुरी सिंगर की मौत, कई सुपरहिट गानों को दी थी आवाज़

PATNA : कोरोना ने एक और भोजपुरी सिंगर की जान ले ली. रोहतास जिले के रहने वाले भोजपुरी के मशहूर गायक अजय पांडेय की कोरोना से मौत हो गई. वह कुछ ही दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए

कोरोना से फेमस भोजपुरी सिंगर की मौत, कई सुपरहिट गानों को दी थी आवाज़
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना ने एक और भोजपुरी सिंगर की जान ले ली. रोहतास जिले के रहने वाले भोजपुरी के मशहूर गायक अजय पांडेय की कोरोना से मौत हो गई. वह कुछ ही दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. सासाराम सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. 


अजय पांडेय की मौत की खबर के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. उन्होंने अपने मधुर गीतों के माध्यम से कई भोजपुरी फिल्मों को हिट गाना गाया था. साथ ही उन्होंने कई एल्बम में गाना भी गाया जिसके कारण उन्हें लोग देश स्तर पर जानने लगे. पांडेय का अपने समय का सबसे मशहूर गाना ‘शीशा चमकावे लू तू छत के ऊपर से’ रहा है जो आज भी भोजपुरी प्रेमियों के लिए काफी लोकप्रिय है. 


आपको बता दें कि इसके पहले भी भोजपुरी सिनेमा के कई सितारों की कोरोना की वजह से मौत हो गई. 19 अप्रैल को भोजपुरी कलाकार और सिंगर श्याम देहाती की मौत की खबर से भी सभी गमगीन थे और अभी इससे उबरे भी नहीं थे कि अजय पांडेय की मौत की खबर ने एक बार फिर उन्हें गमगीन कर दिया है.


वहीं, बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की बात करें तो शनिवार को सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 12 हजार 359 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. बिहार स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12 हजार 359 नए मामलों की पुष्टि हुई. राजधानी पटना में सर्वाधिक 2479 नए संक्रमित मिले. इसके अलावा गया में 745, भागलपुर में 695, औरंगाबाद में 676, सारण में 520 और बेगूसराय में 509 नए पॉजिटिव मरीज मिले.


बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट ने बताया कि शनिवार को राज्य में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 1 हजार 428 सैंपल की कोरोना जांच की गई. राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) में एक दिन में रिकार्ड 21 मरीजों की मौत हुई. जिसमें सबसे ज्यादा पटना के रहने वाले एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान गई.  

टैग्स