ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार : ट्रक का डीजल टैंक फटा, जोरदार धमाके से लोगों में हड़कंप, ड्राइवर और मैकेनिक दोनों बुरी तरह झुलसे

SASARAM : सासाराम में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब मरम्मती के दौरान एक ट्रक का डीजल टैंक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में लोगों के बीच हड़

बिहार : ट्रक का डीजल टैंक फटा, जोरदार धमाके से लोगों में हड़कंप, ड्राइवर और मैकेनिक दोनों बुरी तरह झुलसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : सासाराम में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब मरम्मती के दौरान एक ट्रक का डीजल टैंक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में लोगों के बीच हड़कंच मच गया। इस घटना में ट्रक का ड्राइवर और मकैनिक बुरी तरह से झुलस गए।


दरअसल, नगर थानाक्षेत्र के बलदेव नगर में मरम्मती के दौरान एक ट्रक का डीजल टैंक फट गया। जिसके बाद डीजल टैंक में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ट्रक का ड्राइवर तथा मैकेनिक बुरी तरह से झुलस गए। घायल ट्रक ड्राइवर अशोक कुमार तथा मैकेनिक गामा कुमार को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सदर अस्पताल में दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रक के डीजल टैंक में पहले से ही ईंधन भरा हुआ था। इसके बावजूद मैकेनिक लापरवाही बरतते हुए लीकेज की मरम्मती कर रहा था। इसी दौरान चिंगारी निकलने से डीजल टैंक में आग लग गई और डीजल जोरदार धमाके के साथ फट गया। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता