ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार रामनवमी हिंसा: भारी उपद्रव के बाद सामान्य हो रहे हालात, जानिए.. क्या हैं ताजा अपडेट

NALANDA/SASARAM: बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। सासाराम और बिहारशरीफ में लोगों की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। दोनों शहर

बिहार रामनवमी हिंसा: भारी उपद्रव के बाद सामान्य हो रहे हालात, जानिए.. क्या हैं ताजा अपडेट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA/SASARAM: बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। सासाराम और बिहारशरीफ में लोगों की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। दोनों शहरों में चार अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी और धारा 144 भी लागू रहेगा हालांकि इस बीच जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को राहत दी गई है। बिहारशरीफ में आज सुबह से दोपहर दो बजे तक दुकानों को खोलने का आदेश जिला प्रशासन की तरफ से दिया गया है।वहीं सासाराम में भी हालात सामान्य होने लगे हैं।


बिहारशरीफ और सासाराम में उपद्रवियों से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है वहीं अर्धसैनिक बलों ने भी मोर्चा संभाल रखा है। बिहारशरीफ में अब तक 15 FIR दर्ज किए जा चुके हैं जबकि उपद्रव करने वाले 130 से अधिक आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिहारशरीफ में हालात पर काबू पाने के लिए एक अतिरिक्त IPS के अलावा चार DSP की भी तैनाती की गई है। बिहारशरीफ में सोमवार को अधिकतर दुकानें बंद रहीं जबकि सासाराम में सोमवार की सुबह दुकानें खुलीं और गाड़ियों का भी परिचालन हुआ। 


सोमवार को बिहारशरीफ में सड़कों पर लोग आते-जाते नजर आए। बड़ी पहाड़ी, रामचंद्रपुर जैसे इलाकों में चहल-पहल नजर आई थी। हालांकि कई इलाकों में पुलिस ने लोगों को रोकने की कोशिश भी की। वहीं सासाराम में सोमवार को शहर के पुरानी जीटी रोड स्थित एसबीआई, पीएनबी और बीओआई बैंक में भी सामान्य दिनों की तरह ग्राहकों की भीड़ दिखी। बता दें कि भारी हिंसा के बाद दोनों ही जिलों में पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने मोर्चा संभाल रखा है और हालात पर जिले से लेकर राज्य स्तर तक के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।

टैग्स