ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

Bihar News: बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़: दो अपराधी घायल, सात गिरफ्तार

Bihar News: सासाराम में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो अपराधी घायल, सात गिरफ्तार। अपहृत शिक्षक दिलीप कुमार मुक्त। पुलिस ने दो कट्टे और 15 कारतूस बरामद किए..

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सासाराम के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लगी, जबकि सात को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अपहृत शिक्षक दिलीप कुमार को मुक्त करा लिया और दो देसी कट्टे व 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।


यह घटना तब शुरू हुई जब कोचस थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कपसिया के शारीरिक शिक्षक दिलीप कुमार जो परसथुआ थाना के रूपीबांध गांव के निवासी हैं, उनका अपहरण कर लिया गया था। अपराधियों ने शिक्षक को सासाराम के तकिया बाजार स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में बंधक बनाकर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।


एसडीपीओ-2 कुमार वैभव को सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर हथियार तान दिए, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में कैमूर जिले के बिलोरी निवासी प्रभात कुमार उर्फ सोनू गुप्ता और मुजान निवासी सुरेश राम के पैर में गोली लगी। दो अन्य अपराधी, इंदल राम और रामाशीष शर्मा को भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने सात अपराधियों को हिरासत में लिया और शिक्षक को सुरक्षित मुक्त कराया।


घायल अपराधियों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की और अपराधियों से पूछताछ की।


एसडीपीओ-2 कुमार वैभव ने मुठभेड़ और शिक्षक की मुक्ति की पुष्टि की है, लेकिन पुलिस अभी मामले में विस्तृत जानकारी देने से बच रही है। जांच में अपराधियों के आपराधिक इतिहास और फिरौती के मकसद की गहन पड़ताल की जा रही है। 


रिपोर्टर: रंजन कुमार