ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: शिवालय से जलाभिषेक कर लौट रहे कांवरिया की मौत, गांव में पसरा मातम

Bihar News: रोहतास के चेनारी में गुप्ता धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे 22 वर्षीय कांवरिया विक्रम कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। समय पर पहुंचाया जाता अस्पताल तो शायद बच जाती जान..

Bihar News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सासाराम से एक दुखद खबर आ रही है, यहां चेनारी थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम शिवालय से जलाभिषेक कर लौट रहे 22 वर्षीय कांवरिया विक्रम कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें सासाराम सदर अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।


यह घटना सोमवार देर रात रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम शिवालय की है। भोजपुर जिले के पिरो थाना क्षेत्र के बेचना बाल गांव निवासी 22 वर्षीय विक्रम कुमार (पिता का नाम; मुन्ना राम) सावन के पहले सोमवार को अपने परिजनों के साथ गुप्ता धाम गुफा में जलाभिषेक करने गए थे। रात में जंगल में विश्राम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार विक्रम ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की और उनके मुंह से झाग निकलने लगा था।


वहां जंगली इलाके में चिकित्सकीय सुविधा न होने के कारण कुछ परिजन झाड़-फूंक में उलझ गए, जिससे इलाज में देरी हुई। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद विक्रम को पहाड़ से नीचे उतारा गया और जैसे-तैसे सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण सीने में दर्द बताया जा रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस घटना के बाद युवक के गांव में मातम पसर गया है और उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


रिपोर्टर: रंजन कुमार, सासाराम, रोहतास