ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Longest Goods Train: रेलवे की ऐतिहासिक उपलब्धि: 4.5 किलोमीटर लंबे 'रुद्रास्त्र' का सफल ट्रायल, पहली बार चली 354 वैगनों वाली मालगाड़ी

Longest Goods Train: डीडीयू रेल मंडल ने देश की सबसे लंबी 4.5 किमी लंबी मालगाड़ी 'रुद्रास्त्र' का सफल ट्रायल किया। इस मालगाड़ी में 354 वैगन और 7 इंजन लगे थे, जो गंजख्वाजा से गढ़वा रोड तक 209 किमी चली। यह भारतीय रेल के इतिहास का एक अनूठा प्रयोग है।

Longest Goods Train
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Longest Goods Train: पंडित दीन दयाल उपाध्याय मुगलसराय रेल मंडल ने देश की सबसे लंबी मालगाड़ी "रुद्रास्त्र" का सफल ट्रायल किया है। इस ऐतिहासिक ट्रायल में छह मालगाड़ियों को जोड़कर कुल 354 वैगनों वाली एक सुपर-लंबी मालगाड़ी को पहली बार चलाया गया, जिसकी कुल लंबाई 4.5 किलोमीटर रही।


यह ट्रायल उत्तर प्रदेश के मुगलसराय स्थित गंजख्वाजा स्टेशन से झारखंड के गढ़वा रोड स्टेशन तक किया गया। लगभग 209 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस ट्रेन में कुल 7 इंजन लगाए गए थे। यह मालगाड़ी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCC) पर गंजख्वाजा से सोननगर तक चलाई गई, इसके बाद इसे भारतीय रेल के मुख्य ट्रैक पर चलाया गया।


"रुद्रास्त्र" नामक इस विशेष मालगाड़ी ने लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत गति से गंजख्वाजा से निकलकर भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, सोननगर होते हुए गढ़वा रोड तक का सफर पूरा किया। इस प्रयोग को भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ा नवाचार माना जा रहा है। डीडीयू मंडल रेल प्रबंधक (DRM) उदय सिंह मीणा ने बताया कि यह ट्रेन मात्र 5 घंटे में पूरी यात्रा पूरी करने में सफल रही।


सभी वैगन खाली थे, लेकिन यह परीक्षण भारतीय उद्योग और लॉजिस्टिक सेक्टर के लिए नई संभावनाएं खोलता है। यदि इस तरह के संचालन नियमित रूप से शुरू होते हैं, तो भारी मात्रा में माल एक साथ, तेज़ी से और अधिक कुशलता से पहुंचाया जा सकेगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता