ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: बिहार के इस जिले में तालाब से बरामद हुआ लापता भाइयों का शव, मचा कोहराम

Bihar News: रोहतास के मटकुडिया में तालाब से 14 और 12 साल के सगे भाइयों सुधीर व प्रदीप पाल का शव बरामद। कल से ही लापता थे दोनों, परिजनों में मचा कोहराम..

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सासाराम के धोड़ाढ़ थाना क्षेत्र के मटकुडिया गांव के पास एक तालाब से सोमवार दोपहर दो सगे भाइयों का शव बरामद हुआ है। दोनों भाई इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के रहने वाले थे और कल से ही लापता थे।


इनकी पहचान 14 वर्षीय सुधीर पाल और उसके छोटे भाई 12 वर्षीय प्रदीप पाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों भाई रविवार दोपहर से घर से लापता थे। इसकी सूचना इंद्रपुरी थाने में भी दी गई थी और पुलिस ने खोजबीन भी की थी मगर कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। फिर आज सोमवार को मटकुडिया गांव के पास तालाब किनारे एक साइकिल पड़ी मिली। इसके बाद तालाब की तलाशी लेने पर दोनों बच्चों का शव मिला है।


शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। धोड़ाढ़ थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। डेहरी एएसपी SSP अतुलेश झा ने बताया है कि परिवार ने कल दो बच्चों के लापता होने की सूचना दी थी। आज मटकुडिया के पास तालाब में साइकिल मिली और तलाशी लेने पर दोनों बच्चों का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर: रंजन कुमार