ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: बिहार में शराब माफियाओं ने उत्पाद विभाग की टीम पर किया हमला, सब इंस्पेक्टर घायल

Bihar News: रोहतास के बिक्रमगंज में शराब छापेमारी के दौरान माफियाओं ने उत्पाद विभाग की टीम पर लाठी-डंडों और पथराव से हमला किया। सब इंस्पेक्टर अजिताभ कुमार घायल, पुलिस ने छापेमारी शुरू की।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धारूपुर वार्ड नंबर 21 में शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफियाओं और स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर अजिताभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत बिक्रमगंज के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर अजिताभ कुमार के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम धारूपुर में शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी के लिए पहुंची थी। छापेमारी के दौरान शराब बरामद भी की गई, लेकिन तभी शराब माफियाओं और कुछ अन्य लोगों ने अचानक टीम पर लाठी-डंडों और पथराव से हमला कर दिया। हमले में अन्य पुलिसकर्मी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। उत्पाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


रिपोर्टर: रंजन कुमार