ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: पहली पत्नी को छोड़ दूसरी लड़की से शादी रचा रहा था पति, सिंदूरदान होते ही मंदिर में हुआ खूब ड्रामा

Bihar News: बिहार के रोहतास से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से शादी रचाने वाले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के रोहतास से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से शादी रचाने वाले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, रोहतास जिले के विक्रमगंज की स्थानीय पुलिस ने पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से शादी रचाने वाले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात सलेमपुर पोखरा निवासी अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी शहर के दुर्गा मंदिर में रचा रहा था।

बताया जा रहा है कि सभी मांगलिक कार्य करीब पूरे गए थे। सिर्फ सिंदूर दान की प्रक्रिया पूरी करनी थी। इसी बीच पहली पत्नी अपने बच्चे के साथ आ धमकी। जिसे देख लोग चौक गए। इसके बाद बवाल मच गया। घटनास्थल मौजूद लोगों ने 112 पुलिस को सूचना दी और पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। वहीं, पूछताछ के दौरान पति ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।


इस मामले के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पहली पत्नी और बच्चे को छोड़कर दूसरी शादी रचाने वाले दूल्हा मुकेश कुमार को 112 की पुलिस के सहयोग से दुर्गा मंदिर से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में लोकेया निवासी कृष्णा प्रसाद द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सलेमपुर पोखरा निवासी मुकेश कुमार द्वारा झांसा दिया गया था कि मेरी शादी अभी नहीं हुई है। जिस कारण मैंने अपनी नातिन की शादी उससे करा दी। वहीं, उपहार के तौर पर सोने की अंगूठी और चेन दी थी। जबकि आरोपित पहले से शादीशुदा था और सभी को झासा में रख कर शादी करने की कोशिश की है।