ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: देखते ही देखते उफनते नहर में कूद गई लड़की, कॉलेज जाने के दौरान पुल से लगाई मौत की छलांग

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां एक युवती ने देखते ही देखते उफनते नहर में छलांग लगा दी। युवती के नदी में छलांग लगाने के बाद मौके पर मौजूद मछुआरे जाल लेकर नदी में कूद गए लेकिन

बिहार: देखते ही देखते उफनते नहर में कूद गई लड़की, कॉलेज जाने के दौरान पुल से लगाई मौत की छलांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां एक युवती ने देखते ही देखते उफनते नहर में छलांग लगा दी। युवती के नदी में छलांग लगाने के बाद मौके पर मौजूद मछुआरे जाल लेकर नदी में कूद गए लेकिन लड़की पानी की तेज धार में बह गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। घटना डिहरी के हदहदवा पुल की है।


प्रत्येकदर्शियों के मुताबिक लड़की की उम्र 17 से 18 साल के बीच होगी। उसने नीले रंग के कपड़े पहन रखे थे और उसके पास एक स्कूल बैग भी था। बताया जा रहा है कि लड़की पढाई करने कॉलेज जा रही थी इसी दौरान उसने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में कूदी लड़की की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लड़की के शव को नहर में तलाश किया जा रहा है हालांकि उसका कहीं पता नहीं चल सका है। बता दें कि घटनास्थल के पास ही जगजीवन कॉलेज और रामारानी जैन बालिका प्लस टू स्कूल है और आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता