ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: गधे ने मारी दुलत्ती तो मर गयी मोटी-तगड़ी भैंस, गधे और उसके मालिक के खिलाफ थाने में एफआईआर

SASARAM: आपको ये बात हास्यास्पद या हैरान कर देने वाली लग सकती है लेकिन ये घटना सही है. बिहार के एक थाने में एक गधे और उसके मालिक के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए आवेदन दिया गया है. गधे

बिहार: गधे ने मारी दुलत्ती तो मर गयी मोटी-तगड़ी भैंस, गधे और उसके मालिक के खिलाफ थाने में एफआईआर
Editor
3 मिनट

SASARAM: आपको ये बात हास्यास्पद या हैरान कर देने वाली लग सकती है लेकिन ये घटना सही है. बिहार के एक थाने में एक गधे और उसके मालिक के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए आवेदन दिया गया है. गधे पर आरोप ये है कि उसकी एक दुलत्ती से एक मोटी तगड़ी भैंस की मौत हो गयी. गधे के इस कारनामे के लिए उसके मालिक को भी कसूरवार ठहराया जा रहा है. 

बिहार के रोहतास में हुई घटना

ये वाकया बिहार के रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के सहिनाव गांव की है. वहां एक बिगडैल गधे ने एक मोटी-तगड़ी भैंस को महज सिर्फ दुलत्‍ती में मार डाला. गधे ने चारा खा रही भैंस को इतनी जोर से मारा कि बेचारी ने वहीं दम तोड़ दिया. अब मरने वाली भैंस के मालिक मुनि चौधरी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. इसमें गधे और उसके मालिक दोनों को अभियुक्त बनाया गया है. 


हिंसक हो गया गधा

ग्रामीणों ने बताया कि यह गधा हिंसक औऱ काफी बिगड़ैल हो चुका है. वह दूसरे जानवरों पर अक्सर हमला कर दे रहा है. इसके पहले भी उसने एक गाय की जान ले ली थी. इस दफे भैंस को मार डाला. गधे का मालिक इलियास हुसैन नाम का शख्स है. वह अपने गधे से गिट्टी ढुलाई करा रहा था. रास्ते में मुनि चौधरी की भैंस चारा चर रही थी. मुनि चौधरी ने बताया कि कि उसने गधे के मालिक इलियास अंसारी को कहा था कि वह भैंस के खाने तक गिट्टी की ढुलाई रोक दे लेकिन वह नहीं माना. इसी बीच गधे ने भैंस को जोरदार दुलत्ती मारी जिससे वह वहीं मर गयी. 


पुलिस कर रही है मामले की जांच

पूरे इलाके में एक गधे की मार से भैंस के मर जाने की घटना की जबरदस्‍त चर्चा है. मामला थाना पहुंच चुका है. दावथ थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार के बताया कि भैंस के मालिक ने एफआइआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.

टैग्स