ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में कोरोना से 10 साल की बच्ची की मौत, 24 घंटे में 7 नये मरीज मिलने से हड़कंप, अकेले गया में मिले 3 कोरोना संक्रमित

SASARAM: बिहार में 24 घंटे में कोरोना के 7 मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। वही इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां कोरोना पॉजिटिव 10 साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो

बिहार में कोरोना से 10 साल की बच्ची की मौत, 24 घंटे में 7 नये मरीज मिलने से हड़कंप, अकेले गया में मिले 3 कोरोना संक्रमित
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: बिहार में 24 घंटे में कोरोना के 7 मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। वही इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां कोरोना पॉजिटिव 10 साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गयी। सासाराम सिविल सर्जन डॉ. केएन तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। बच्ची फेफड़े की गंभीर इंफेक्शन से ग्रसित थी। पिछले 24 घंटे के भीतर बिहार में कोरोना के 7 नये मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। अकेले गया में तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।


देश में कोविड के नए वेरिएंट के सामने आने के बाद सासारा के नोखा प्रखंड में कोरोना संक्रमित एक 10 वर्षीय बच्ची साधना की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि हरेंद्र गिरी की बेटी साधना को पहले से फेफड़े में इंफेक्शन था। लंबे समय से इलाज चल रहा था। मौत की पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर के एन तिवारी ने बताया कि कोविड संक्रमित बच्ची शेरघाटी में आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होकर घर आई थी।


इस कार्यक्रम में गया, आसनसोल समेत अन्य शहरों के लोग भी शामिल हुए थे। बच्ची का जब स्वास्थ्य बिगड़ने लगा तो परिजनों ने उसे नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान हीं आरटीपीसीआर जांच में वह कोरोना संक्रमित पाई गई। हालांकि कोविड के नए वेरिएंट की पुष्टि के लिए सैंपल पटना भेजा गया है। जिसकी जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। सिविल सर्जन ने बताया कि बच्ची को पहले से फेफड़े में इंफेक्शन था और संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसके परिजनों और गांव के आस-पास के लोगों का भी कोरोना जांच कराया गया। लेकिन किसी की रिपोर्ट कोरोनो पॉजिटिव नहीं आया। वैसे पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है।


पिछले 24 घंटे के भीतर बिहार में कोरोना के 7 नये मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। अकेले गया में तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गया में भी कोरोना ने दस्तक दी है। तीनों की उम्र 20 साल से कम है। वही दरभंगा में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इससे पहले पटना और मुजफ्फरपुर में आधा दर्जन मरीज पहले ही सामने आ चुके हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।  


टैग्स