ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: लगातार बारिश से सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, बालू खनन में लगे 30 से अधिक ट्रक नदी में फंसे

SASARAM: बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। राज्य के सभी जिलों में पिछले दो दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। उधर, पड़ोसी देश नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण बिहा

बिहार: लगातार बारिश से सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, बालू खनन में लगे 30 से अधिक ट्रक नदी में फंसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। राज्य के सभी जिलों में पिछले दो दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। उधर, पड़ोसी देश नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण बिहार की नदियों को जलस्तर बढ़ गया है और करीब करीब सभी नदियां उफान पर आ गई है। रोहतास स्थित सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी में बालू लदी गई गाड़ियां फंस गए हैं।


बिहार में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। रोहतास में भारी बारिश के कारण सोन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। नदी का अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण बालू खनन में लगी कई गाड़ियां नदी के पानी में फंस गई है। इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के कटार बालू घाट बालू लदे 30 ट्रकों के साथ साथ दो पोकलेन मशीन और एक कार सोन नदी में फंस गए हैं। एक साथ कई गाड़ियों के नदी में फंसने के बाद वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया है।


नदी में कई ट्रकों के फंसने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर उन्हें निकालने के लिए कोई पहल नहीं हो सकी है। फिलहाल न तो पुलिस और ना ही प्रशासन की टीम ने ही मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। वाहन मालिकों और उनके ड्राइवरों ने आशंका जताई है कि समय रहते सोन नदी से वाहनों को नहीं निकाला गया तो नदी का जलस्तर और बढ़ने के बाद उन्हें नदी से निकालना मुश्किल हो जाएगा। ट्रक मालिकों द्वारा अपने स्तर से जेसीबी की मदद से नदी में फंसे वाहनों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता