ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सासाराम में भीषण हादसा, रोड एक्सीडेंट में दो बच्चों की दर्दनाक मौत

SASARAM : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के रोहतास जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण ,रोड एक्सीडेंट में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक बच्चों के घर में कोहर

 सासाराम में भीषण हादसा, रोड एक्सीडेंट में दो बच्चों की दर्दनाक मौत
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के रोहतास जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण ,रोड एक्सीडेंट में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक बच्चों के घर में कोहराम मच गया है. घर में मातमी सन्नाटा पसरा है.


घटना रोहतास के डेहरी ऑन सोन की है, जहां दिनारा थाना क्षेत्र में रविवार को मोटरसाइकिल की टक्कर से दो बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा कि जिले के खाखड़ही के रहने वाले ठाकुर प्रसाद के यहां कुछ दिन पहले शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए अपने बच्चों के साथ रेहीं गांव की रहने वाले संजय प्रसाद की पत्नी कृष्णावती देवी मायके आई थी.


शादी के बाद रविवार को कृष्णावती की एक बहन अपने ससुराल जा रही थी, जिसे छोड़ने के लिए अन्य परिजनों के साथ कृष्णावती भी अपने दोनों बच्चों को लेकर सड़क तक आई. इसी बीच धनसोई के तरफ से तेज गति में आ रहे मोटरसाइकिल ने बच्चों को टक्कर मार दी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता