ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

बिहार : दो ऑटो की जबरदस्त टक्कर, एक दर्जन लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

ROHTAS : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर में एक दर्जन लोग घायल हो गए. आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा

बिहार : दो ऑटो की जबरदस्त टक्कर, एक दर्जन लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर में एक दर्जन लोग घायल हो गए. आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.


घटना रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि दो ऑटो पर सवार लोग शादी समारोह से संझौली थाना क्षेत्र के समहुता ग्राम लौट रहे थे. इसी बीच सासाराम बिक्रमगंज मार्ग के बाड़ी पुलिया के पास विपरीत गति से आ रही ऑटो ने बिक्रमगंज से लौट रही ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में बैठे एक दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए.


स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया और हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई. घायलों में समहुता के संजय सिंह (40), सुरेंद्र सिंह (45), रितेश कुमार (16), बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बसगीतिया के धर्मेंद्र कुमार सिंह और पिरो थाना क्षेत्र के पसौरा टोला के 60 वर्षीय कामता सिंह, 30 वर्षीय रिंकू देवी सहित अन्य लोग शामिल हैं. 


पीएचसी में भर्ती होने के बाद संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह और रितेश कुमार की गंभीर स्थिति देखते हुए सासाराम रेफर कर दिया गया है. बाकी घायलों का इलाज पीएचसी में कराया जा रहा है. 


इधर मामले की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शंभू कुमार के मुताबिक विक्रमगंज से आ रही दोनों ऑटो में लोग सवार थे. आधे दर्जन लोगों को भी मामूली चोटें आई है. पीएचसी में आधे दर्जन घायलों को ही पुलिस और ग्रामीणों की मदद से पहुंचाया गया. मामूली चोटें वाले लोगों ने अन्य जगहों पर इलाज कराया है. पुलिस ने दोनों ऑटो को जब्त कर लिया है. 

टैग्स